नई दिल्ली (8 नवंबर):सरहद पर पाकिस्तान की ओर से पिछले की दिनों से लगातार शैतानी हरकत जारी है। हालांकि मौके पर मौजूद BSF के जांबाज पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इन सबके बीच सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग, एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल अरुप राहा और नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा मौजूद थे। इस बैठक में में तीनों सेना प्रमुखों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि बैठक में पाकिस्तान की तरफ से हो रहे लगातार सीजफायर उल्लंघन पर चर्चा की गई। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी लगातार सेना प्रमुख के संपर्क में थे, लेकिन अभी तक कोई भी बैठक नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पाकिस्तान से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक आनेवाले दिनों में भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है।
28-29 सितंबर की रात भारत की तरफ से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी लांच पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान अबतक 100 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

No comments:
Post a Comment