पीएम मोदी के नोट बदलने के फैसले में जहां एक ओर देश की आम जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है वहीं पीएम मोदी की माँ हीरा बेन भी आज बैंक में आम जनता की तरह नोट बदलवाने पहुँची . सीनियर सिटीजन की लाइन में लग कर हीरा बेन आम आदमी की तरह नोट बदलने पहुंची. हीरा बेन अपने बेटे पंकज मोदी के साथ बैंक में आई.
गुजरात के गांधीनगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में वह करीब 4500 रुपए जमा कराने पहुंची। उन्होंने बकायदा लाइन में लगकर नोट बदलवाएं। इस दौरान बैंक में सीनियर सिटिजन को मिलने वाली सुविधा दी गई।
हीरा बेन ने बैंक से 4500 के नोट बदले, 2000 का नोट और 10-10 रूपए की गड्डी लेकर हीरा बेन ने अपनी पुरानी करेंसी बदलवाकर नया नोट लिया . इसे देखकर लाइन में लगी आम जनता को और हिम्मत मिली है .जब देश के प्रधानमंत्री की माँ बैंक में आम जनता की तरह नोट बदलने आ सकती है. इस बात से साफ़ जाहिर होता है कि देश की आम जनता के साथ-साथ पीएम मोदी की माँ भी उनके साथ है.

No comments:
Post a Comment