Saturday, 5 November 2016

BIG-NEWS: पाकिस्तान ने की जंग की तैयारी, रेंजर्स को हटा सेना को सीमा पर भेजा, टैंक और तोपों तैनात की...

नई दिल्ली ( 6 नवंबर ) :भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच एक अहम खबर आ रही है। खबर है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धीरे-धीरे रेंजर्स को हटाकर सेना की तैनाती शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान आरंभ हुई है। गौरतलब है कि सितंबर में उरी हमले के बाद भारतीय सेना की गुलाम कश्मीर में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान हताश हो चुका है। और अभी-अभी पाकिस्तानी गोलाबारी में कश्मीर के पुंछ में एक जवान के शहीद हो गया है 


अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ लगातार सैन्य तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान की भारत के अग्रिम सैन्य व नागरिक ठिकानों पर की गई गोलाबारी में जम्मू संभाग में एक दर्जन नागरिक मारे गए हैं और छह सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। लगभग 90 नागरिक जख्मी भी हुए हैं। कश्मीर संभाग में तीन सैन्यकर्मी सरहद पर हुए हमले में शहीद हुए हैं।

सामान्य परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स तैनात करता है। भारत में अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगहबानी का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास रहता है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और बीएसएफ द्वारा अपने तंत्र से जुटाई खबरों की मानें तो पाकिस्तान ने कठुआ से अखनूर तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियमित सेना की तैनाती शुरू कर दी है। यह क्रम 22 अक्टूबर को शुरू हुआ है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने टैंक और तोपों की मवूमेंट भी शक्करगढ़ इलाके में की है। यह सांबा और हीरानगर सेक्टर के सामने ही आता है।


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीते 10 दिनों के दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलबारी का जो तरीका अपनाया है उससे पता चलता है कि पाकिस्तानी सेना अब रेंजरों के साथ मिलकर काम कर रही है या फिर वह रेंजरों के स्थान पर अग्रिम मोर्चा पर पोजीशन संभाल चुकी है।

No comments:

Post a Comment