सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत से होने वाले कॉटन का इम्पोर्ट बंद कर दिया है। इसके अलावा सब्जियों समेत अन्य एग्रीकल्चर कमोडिटीज के भी भारत से मंगाने पर रोक लगा दी है। वही पाकिस्तान ने कहा कि भारत के किसान पाकिस्तान पर आश्रित है, पाकिस्तान भारत के किसानो को पालता है. पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही बौखलाया हुआ है कुछ दिन पहले ही भारतीय सामान का बहिस्कार किया था व भारतीय सामानों कि होली जलाई थी...
-बता दें कि भारत से पाकिस्तान को वाघा बॉर्डर के रास्ते इम्पोर्ट होता है। इससे पहले पाक, भारत से आने वाले अदरख-लहसुन को बंद कर चुका है।
- अखबार 'द डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाक के अफसरों ने वाघा बॉर्डर से कराची पोर्ट तक पहुंचने वाले भारत के कई एग्रीकल्चर आइटम्स का इम्पोर्ट फिलहाल रोक दिया है।
- वहीं, कॉटन के इम्पोर्टर्स और कस्टम क्लीयरेंस एजेंट्स का दावा है कि डिपार्टमेंट ऑफ प्रोटेक्शन (DPP) ने बिना कोई सूचना दिए भारत से आने वाली एग्रीकल्चर कमोडिटीज पर रोक लगा दी। ये फैसला बॉर्डर पर तनाव के चलते लिया गया है।
- डीपीपी के चीफ इमरान शमी के मुताबिक, 'भारत से आने वाले टमाटर और दूसरी सब्जियों पर बैन लगा दिया है ताकि हम अपने किसानों की मदद कर सकें।'
- शमी ने ये भी कहा, 'हालांकि कॉटन के इम्पोर्ट पर बैन नहीं लगाया गया है। उसे कुछ दिन के लिए रोका गया है। दरअसल हमें खबर मिली थी कि भारतीय एक्सपोर्टर्स हमारी बायो-सिक्युरिटी कंडीशंस का पालन नहीं कर रहे। अगर सब ठीक हो गया तो ये रोक हटा ली जाएगी।'

No comments:
Post a Comment