Tuesday, 29 November 2016

शादी पहली रात ही पत्नी की बेल्ट से पिटाई-newly-married-girl-beaten-by-husband

शादी पहली रात ही पत्नी की बेल्ट से पिटाई, किया ये हाल 

 CHANDIGARH: मोहाली में पति द्वारा नई नवेली दुल्हन को बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। पति की यह क्रूरता महिला पिछले कई दिनों से बर्दाश्त कर रही थी। दरअसल एक महीने पहले ही दोनों की शादी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी।

 शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पैसों की मांग करने लगा। ऐसा न होने पर वह महिला से मारपीट करता। शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब जाकर महिला ने डिप्टी सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर मामले की शिकायत दी। newly-married-girl-beaten-by-husband


पीड़ित ने बताया उसका पति विजय उसके साथ इतनी मारपीट करता है कि उसके शरीर पर निशान पड़ गए हैं। पीठ, कमर व टांग पर बेल्ट के निशान हैं। लेकिन पुलिस को उससे कोई लेना देना नहीं है। पति का भाजपा के लोकल नेताओं के साथ उठना बैठना है। इसलिए उसके पति ने पुलिस के ऊपर दबाव बना दिया है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय पति को बचाने में लगी है।



महिला ने डिप्टी सीएम हेल्पलाइन पर कॉल करके कहा कि बादल साहब आपके एसएचओ महिलाओं की मदद करने में समक्ष नहीं हैं। अब एक ही रास्ता बचा है सुसाइड का। आपसे अपील है कि मरने के बाद ताे कम से कम ऐसे अफसरों को सजा जरूर दिलवाना जो महिलाओं की मदद करने के बजाय तमाशा देखते हैं।

 
महिला ने बताया था कि उसका पति विजय उसे पीटता है और उसे घर से बाहर निकाल दिया है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि एसएचओ कुलजीत सिंह ने उस पर समझौता करने का दबाव डाला।


पीड़ित ने बताया सोमवार शाम वह थाने गई थी। जहां एसएचओ ने कार्रवाई की बजाए समझौता करने को कहा।  जिसके बाद पीड़ित ने एसएचओ को साफ बोल दिया अगर आप कुछ नहीं कर सकते तो उसके पास सुसाइड के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता।

पीड़ित ने बताया वो मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। हाल ही में यूएसए से इंडिया आई हूं। शादी करीब 1 महीना पहले फेज-9 में रहने वाले विजय मंडल के साथ हुई थी। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी की थी। उसने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति उससे पैसों की मांग करने लगा। जब कई बार पैसे देने से मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया पति ने घर से बाहर निकाल दिया। जब वापस पति के घर गई तो उसका पति अपनी मां व भाई के साथ घर को लॉक करके वहां से चले जाते हैं। उसने बताया गत शाम को भी वो अपने पति के घर गई तो वहां से उसका पति तुरंत लॉक करे चला गया।

 


 newly-married-girl-beaten-by-husband

No comments:

Post a Comment