Showing posts with label Gadget. Show all posts
Showing posts with label Gadget. Show all posts

Tuesday, 13 December 2016

जियो यूजर्स के लिए गुड न्यूज, कल से मुफ्त में पोकेमॉन गो का उठा सकेंगे मजा jio-pokemon-go-launch-india

जियो यूजर्स के लिए गुड न्यूज, कल से मुफ्त में पोकेमॉन गो का उठा सकेंगे मजा 

रिलायंस जियो उपभोक्ता के लिए एक अच्छी खबर है। 14 दिसंबर यानी कल से गेमिंग वर्ल्ड में तहलका मचाने वाला पोकेमॉन गो भारत में दस्तक देने जा रहा है। जियो ने अपने यूजर्स को अपनी तरह का पहला रियालिटी गेम खलने का मौका देने के लिए नियानटिक से साथ मिलाया है। इसके बाद जियो यूजर्स बिना किसी चार्ज के पोकेमॉन गो को डाउनलोड कर इस गेम का मजा उठा सकेंगे। जियो 31 मार्च 2017 तक फ्री सर्विस देने की घोषणा की 


इसके तहत हजारों रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, जियो रिटेल शॉप और चार्जिंग स्टेशनों को पाकस्पॉट्स या जिम्स के नाम से जाना जाएगा। रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमन के मुताबिक ये जियो के मिशन का ही एक हिस्सा है। इसके तहत भारतीय यूजर्स को डिजिटल लाइफ से जुड़ने और एंटरटेनमेंट आधारित ऐप्स का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। पोकेमॉन गो गेम्स सीरीज का एक लीडिंग एप होगा।



पोकेमॉन प्लेयर्स जियो के सोशल मैसेजिंग एप और जियोचैट पर पोकेमॉन गो चैनल भी एक्सेस कर सकते हैं। पोकेमोन गो चैनल यूजर्स को खिलाड़ियों के एक ऐसे समूह से जुड़ने का मौका देगा। जहां वो प्रतियोगिता और दूसरे विशेष आयोजनों का हिस्सा बन सकेंगे। जियोचैट पर पोकेमॉन गो चैनल अन्य खिलाड़ियों से जुड़ने और तेजी से गेम को आगे बढ़ाने एक मजेदार तरीका साबित होगा।


Friday, 9 December 2016

बिना स्मार्टफोन के ऐसे कर सकेंगे कैशलेस ट्रांजेक्शन-Cashless Payment

बिना स्मार्टफोन के ऐसे कर सकेंगे कैशलेस ट्रांजेक्शन

नई दिल्ली (9 दिसंबर): नोटबंदी के बाद व्यवस्था को कैशलेस बनाने में लगी सरकार अब स्मार्टफोन नहीं रखने वाले लोगों के लिए भी योजना बना रही है। ऐसे में फीचर मोबाइल हैंडसेट्स के लिए अनुकूल और आसान अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डेटा (यूएसएसडी) जारी किया जाएगा। इससे फीचर फोन यूजर्स भी कैशलेस ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।


नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने कहा, एनसीपीआई पहले ही यूएसएसडी को काफी आसान, सुविधाजनक, तेज बनाने और इसे यूपीआई से जोड़ने पर काम कर रहा है। ऐसे में अगले 15 से 20 दिन में हमारे पास यूएसएसडी का नया संस्करण होगा। यह काफी मजबूत होगा और इसका इस्तेमाल सुगम होगा। फिलहाल देश में 40 करोड़ फीचर फोन हैं। इस कदम से डिजिटल लेनदेन को तेजी से बढ़ाया जा सकेगा, विशेषरूप से ग्रामीण क्षेत्रों में। जहां अभी स्मार्ट फोन और इंटरनेट की पहुंच सीमित है।



सरकार की ये हैं तैयारियां...

- कान्त देशभर में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्यमंत्रियों की समिति के सदस्य हैं।
- समिति के सदस्यों की रिजर्व बैंक और विभिन्न बैंकों के प्रमुखों के साथ मुंबई में बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
- इसके अलावा समिति विभिन्न बैंकों के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के अंतर-परिचालन के लिए तरीके ढूंढ रही है।

- इससे बैंकों के खाताधारकों को अपने बैंक के यूपीआई का अन्य बैंकों के ग्राहकों के यूपीआई के साथ इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।
- इससे वे नकदी रहित भुगतान पा सकेंगे या कर सकेंगे।


 

मोबाइल सिम से निकलता है सोना, फेंकने से पहले पढ़ें ये खबरto-get-gold-from-sim

मोबाइल सिम से निकलता है सोना, फेंकने से पहले पढ़ें ये खबर



मोबाइल सिम जब पुरानी हो जाती है, तब उसमें नेटवर्क की प्रॉब्लम आने लगती है। ऐसे में यूजर नई सिम लेकर पुरानी को फेंक देता है। पुरानी सिम को बदलने के इसके अलावा भी अन्य रीजन हो सकते हैं।


अब जरा सोचिए आपको मालूम चल जाए कि सिम में सोना छुपा होता है, तब भी क्या आप ऐसा ही करेंगे? जी हां, बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सिम से सोना निकाल सकते हैं। 
हम आपको वही वीडियो दिखाने जा रहे हैं। कई लोग पुरानी सिम से सोना निकाल रहे हैं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिख जाएंगे। इस तरह निकला जाता है सिम से सोना...






सिम से सोना निकालने की प्रोसेस में यूज होने वाला मटेरियल :-
- मोबाइल सिम (60 ग्राम)
- गैस बर्नर और फ्राईपैन


- पेंट ब्रश और छोटा खलबट्टा
- वीकर और लिड (कांच का जार)
- हैड ग्लब्स
- हाइड्रोक्लोरिक एसिड
- नाइट्रिक एसिड
- स्टेनोअस क्लोराइड
- अमोनियम थायोसाइनेट
- सोडियम मेटाबाईसल्फाइट
- बोरेक्स पाउडर


सिम से सोना निकालने की प्रोसेस :-

सिम से गोल्ड बनाने के लिए यूजर को ज्यादा से ज्यादा सिम चाहिए होंगी। ध्यान रखें सिम जितनी ज्यादा होंगी, सोना उतना ज्यादा निकलेगा। रिजेक्ट और डिस्ट्रॉय सिम ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती हैं। सबसे पहले हाथों में ग्लब्स पहनकर सभी सिम (60 ग्राम) को एक फ्राईपैन में डालकर तेज आंच पर गर्म करें। 


इन्हें तब तक गर्म करना है जब तक सिम में लगी प्लास्टिक पूरी तरह जलकर राख न बन जाए। यूजर सिम में ऊपर से भी आग लगा सकता है। जब सिम पूरी तरह से जल जाएं, तब गैस को बंद करके मटेरियल को ठंडा कर लें। 

Saturday, 3 December 2016

यह सेटिंग बदलें और फिर 3जी फोन में दौड़ेगा रिलायंस जियो 4जी सिम-3g-mobile-4g-jio-sim

यह सेटिंग बदलें और फिर 3जी फोन में दौड़ेगा रिलायंस जियो 4जी सिम


रिलायंस जियो सिम आने के बाद वह लोग बेहद ही निराश है, जिनके पास 4जी फोन नहीं है। क्योंकि जियो सिम सिर्फ 4जी फोन ही स्पोर्ट करता है। ऐसे में न्यूज 24 आपको एक ऐसी ट्रिक बताएगा जिसके बाद आप 3जी फोन में भी रिलायंस जियो की सिम को चला सकते हैं।



आप नीचे दी गए स्टेप्स फॉलो करें और अपने 3जी फोन में मामूली सी सेटिंग्स कर जियो 4जी सिम का भरपूर आनंद लें। आप जो 3जी स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें इस ट्रिक के लिए कुछ चीजें होना जरुरी हैं।


एंड्रायड 4.4 किटकैट या उससे ऊपर मीडियाटेक चिपसेट ऐसे यूज़ करें 3जी फोन में 4जी सिम...

- सबसे पहले आपको एमटीके इंजीनियरिंग मोड एप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए आपको यहां क्लिक करें।
- इस एप से आप एडवांस सेटअप रन करवा सकते हैं, जो कि एमटीके फोन इंजीनियरिंग मोड मेनू में मिलेगा। इसे सर्विस मोड भी कहते हैं।
- अब आप फोन में इंस्टॉल हुई इस एप को ओपन करें और इंजीनियरिंग मोड का मोबाइल स्पेसिफिक कोड एंटर करें।
- अब एमटीके सेटिंग्स पर टैप करें और प्रिफर्ड नेटवर्क ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको 4जी LTE, WCDMA और GSM में से नेटवर्क मोड सेलेक्ट करना होगा। आप इसे सेव कर अपना फोन रीस्टार्ट करें।