यह खबर पढकर हर हिन्दुस्तानी को गर्व होगा. यह खबर सोशल मिडिया पर खासी चर्चा का विषय बनी हुई है.
मुंबई के मलाड मुस्लिम बहुल इलाके में 1हिन्दू वृद्ध विधवा महिला सखु किरनसिंह बरसो से अकेले रहती थी उसके परिवार में उसका कोई सहारा नही था। वर्दा कि देखरेख वह के मुस्लिम समाज के लोग ही करते थे व उनको अपनी माँ कि तरह मानते थे। शुक्रवार को उसका निधन अपने घर में हो गया। आस पडोस में मुस्लिम समाज के लोग ही बड़ी संख्या में रहते हैं। उसके परिवार में कोई नहीं था। जब इलाके के मुस्लिम नोजवानो को पता चला तो, पूरे मोहल्ले के लोगो ने हिंदू परंपरानुसार अंतिम संस्कार में लगने वाली सारी सामग्री का इन्तजाम किया। इलाके के मुस्लिम नोजवानो ने उन्हें कंधा देकर सांप्रदायिक सौहाद्र की मिसाल कायम की। लोगो ने नम आँखों से ओशिवारा शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया।
ऐसा है मेरा भारत

No comments:
Post a Comment