Monday, 28 November 2016

अभी-अभी: सेना पर दो बड़े आतंकी हमले, तीन जवान शहीद, पाकिस्तान कि एक और नापाक करतूत

आतंकवादियों ने जम्मू में सोलह कोर मुख्यालय नगरोटा के निकट सेना की 166 मीडियम आर्टीलरी रेजीमेंट पर फिदायीन हमला कर सेना के एक जेसीओ समेत तीन जवानो को घायल का कर दिया, गोलीबारी जारी है।


- वहीं सांबा के रामगढ़ में घुसपैठ कर आए आतंकवादियों से मुठभेड जारी है। सीमा सुरक्षा बल का जवान शाम लाल घायल है। जम्मू में दो जगहों पर मुठभेड़ के चलते क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है।

- भारी मात्रा में हथियारों से लैस तीन आतंकवादियों ने सुबह पौने छ्ह बजे नगरोटा हाइवे के पास रेजीमेंट के गेट पर ग्रेनेड दाग कर हमला कर दिया।
- सेना ने आंतकवादियों को घेर रखा है व मुठभेड़ जारी है।

- आतंकवादी सुबह किसी वाहन में श्रीनगर की ओर से आए। उन्होंने अति संवेदनशील नगरोटा कोर मुख्यालय के निकट जम्मू श्रीनगर पर बलीनी पुल के पास सेना की रेजीमेंट पर हमला कर दिया।


- वहीं सांबा सेक्टर के रामगढ़ मे आईबी पर छन्नी फतवाल पोस्ट पर भी मुठभेड़ जारी है। सीमा सुरक्षा बल ने घुसपैठ कर आए तीन आतंकी घेर रखे हैं।

wife-kill-husbend

चाचा के जाते ही शुरू हो गए चाची भतीजा लेकिन दरवाजा बंद करना भूल गए और...


NOIDA: UP के गाजियाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी का अपने भतीजे के सा
थ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।


 वारदात के बाद पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान भंवरपाल के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद में अपनी पत्नी और 28 वर्षीय भतीजे सोनू के साथ रहता था। उसे क्या पता था कि जिस भतीजे को वह अपने साथ रख रहा है, वही भतीजा एक दिन उनकी जान ले लेगा। भंवरपाल अक्सर काम और ड्यूटी में ही व्यस्त रहता था। 

इस दौरान उसकी पत्नी और भतीजे सोनू के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि रिश्तों की सारी हदें ही पार कर दी।दोनों ने एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी गुरेज नहीं की। एक दिन भंवरपाल ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। 
इसके बाद उसने अपनी पत्नी और भतीजे को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका यह दांव उल्टा पड़ गया। उसकी पत्नी पर प्यार का ऐसा परवान चढ़ा हुआ था कि उसने सोनू के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या की साजिश रच डाली। एक दिन दोनों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर बेरहमी से भंवरपाल की हत्या कर दी।

 इतना ही नहीं भंवरपाल की पत्नी के अपराधों का सिलिसिला यहीं नहीं रुका।उसने सजा से बचने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी। भंवरपाल की पत्नी ने पुलिस को फोन करके अपने पति के मौत की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पूछताछ के दौरान घर में मौजूद पत्नी और भतीजे सोनू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के अलग-अलग बयान ने सारा मामला सुलझा दिया। पुलिस के सामने अवैध संबंधों की हकीकत आ चुकी थी।इसके बाद पुलिस ने भतीजे सोनू और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस कुएं से अचानक निकल आई रौशनी, लोगों ने बताया बैकुंठ का रास्ता

इस कुएं से अचानक निकल आई रौशनी, लोगों ने बताया बैकुंठ का रास्ता

NEW DELHI: पुर्तगाल के सिन्तारा के समीप एक ऐसा कुआं हैं, जिसमें जमीन के अंदर से रोशनी निकलती है और बाहर की ओर आती है। यह कुआं क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास है, जिसकी बनावट भी अजीब है।


इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो जमीन के अंदर जाते हुए संकरी होती जाती है। हैरानी की बात यह है कि इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है।


ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह रहस्य है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टावर की तरह है। इसे विशिंग वेल भी माना जाता है।



यहां आने वाले लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है।


हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है। लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।

अगर आपके नाखूनों के निचले हिस्से में हैं ऐसे निशान तो ये खबर जरूर पढ़ें

अगर आपके नाखूनों के निचले हिस्से में हैं ऐसे निशान तो ये खबर जरूर पढ़ें

 हाथ की लकीरों को देख कर आपका भविष्य बताया जा सकता है। इतना ही नहीं आपकी हथेली पर अनेको रोज छिपे होते हैं। जिस तरह हाथों की उंगलियों के आकार को देख आपका कैरेक्टर पता चल जाता है उसी तरह नाखूनों पर बने निशान भी बहुत कुछ कहते हैं



नाखूनों पर निचले हिस्से में आधा चांद बना होता है, जो नाखून के बाकी हिस्सों के अपेक्षाकृत ज़्यादा सफ़ेद होते हैं। आपने कभी सोचा है कि आखिर ये क्यों होते हैं? दरअसल, ये नाखून का एक अहम हिस्सा होता है। इस हिस्से को लैटिन भाषा में Lunala कहा जाता है। हिंदी में इसको छोटा चांद कहा जाता है। ये महज़ एक डिज़ाइन नहीं है, ये आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत से राज़ खोलता है।
चीन का परम्परागत स्वास्थ्य समुदाय ऐसा मानता है कि ये किसी के स्वास्थ्य को मापने का बैरोमीटर होता है। Lunula की स्थिति आपके स्वास्थ्य का सूचक होती है। जब आपका स्वास्थ्य सही नहीं होता तो ये लगभग नाखून से गायब हो जाते हैं। स्वास्थ्य सही होने के साथ ही ये निशान वापस अपनी पुरानी अवस्था में लौट आते हैं।

क्या कहते हैं Lunula आपके स्वास्थ्य के बारे में?

1. सामान्य Lunula
अगर 10 उंगलियों के नाखूनों में से 8 के Lunula दूधिया सफ़ेद रंग के हों, तो आपका स्वास्थ्य बहुत बेहतर है। फिर आपको फिक्र करने की ज़रूरत नहीं।
2. कम हो रहे Lunula
अगर आपकी उंगलियों  के नाखूनों में से ये लगातर गायब होते जा रहे हैं या बस अंगूठे में ही Lunula बचे हैं, तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की ज़रूरत है और आप जल्द ही बीमार पड़ने वाले हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि ये आधे चांद आपके शरीर से जुड़े अन्य कई रोगों और बातों का खुलासा करते हैं। साथ ही साथ ये आपके शरीर में आयरन की कमी, थाएरॉएड या Pituitary Gland की बिमारियां हो सकती हैं। इसलिए लगातार इस पर नज़र गड़ाए रखिये क्योंकि क्या पता कब ये आपके स्वास्थ्य के ख़राब आपको अहम जानकारी दे दें।



jio-sim-will-change-your-life

खुशखबरी : अगर आपके पास है JIO तो घर बैठे होगी पैसों की बरसात

रिलायंस ने जब से बाजार में अपना 4जी सिम जियो लांच किया है तब से चारो तरफ इसी के चर्चे हैं। आज हर युवा की पहली पसंद जिओ बन गया है।

कहीं लोग इसकी टर्म्स एंड कंडीशंस को समझने की कोशिश में लगे हैं तो कहीं लोग जियो सिम खरीदने के लिए जुगाड़ कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आपको आम के आम और गुठलियों की दाम वाली कहावत याद आयेगी। यानी कि आप हर महीने जियो से 25 से 30 हजार रुपए कमा सकते हैं।

रिलायंस जियो आपको दिसंबर तक अनलिमिटेड फ्री 4जी सर्विस और वॉइस कॉल्स दे रहा है। हालांकि कई लोगों से यह भी सुनने को मिल रहा है कि रिलांयस जियो में कॉल ड्रॉप बहुत हो रहा है। इसी समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने अगले 6 महीने में 45000 मोबाइल टावर लगाने का फैसला किया है। ऐसे में आप भी अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाकर हर महीने 25 से 30 हजार रुपए कमा सकते हैं।

टेलिकॉम ऑपरेटर कुछ प्राइवेट कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने का ठेका देता है। इसमें इंडस टावर, अमेरिकन टावर निगम, भारतीय इंफ्राटेल, एटीसी, जीटीएल जैसी कंपनियां शामिल हैं। ऐसे में आप अपने घर पर टावर लगवाने के लिए इनमें से किसी भी कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। इन कंपनियों की वेबसाइट के जरिए भी अप्लाई किया जा सकता है।

अपने घर की छत पर टावर लगवाने के लिए कम से कम आपके पास 500 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। अगर किसी प्लॉट में ये टावर लगवा रहे हैं तो इसके लिए कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह जरूरी है।
टावर लगाने वाली कंपनी आपके घर पर टावर लगाने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं लेगी। कंपनी टावर लगाने, लगातार बिजली सप्लाई के लिए जनरेटर लगाने के लिए खुद ये खर्च उठाएगी। इसके लिए बस कंपनी को आपकी छत या फिर प्लॉट चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको प्रति माह 25 से 30 हजार रुपए प्रति माह की आमदनी हो सकती है।

Bing Coupons at choicedelhi.in

Get Bing Coupon for New ad account here. More details contact me skype id speakmeme or call me at 8586875020

coolpad-note-3s-and-mega-3-to-launch-in-india

30 नवंबर को लॉन्च होगी Coolpad Note 3S और Mega 3

Coolpad जल्द ही भारत में दो नई smartphones Coolpad Note 3S और Mega 3 launch करने वाली है। ये दोनों ही smartphones 30 नवंबर को Launch की जाएगी।

कंपनी ने मीडिया को इवेंट में होने वाले स्मार्टफोन रिलीज होने की जानकारी दे दी है। कूलपैड ने नए हैंडसेट्स के बारे में नोट 5 के लॉन्च करने के दौरान चर्चा की थी। ये दोनों फोन तकनीकी रूप से नोट 3 और मेगा 2.5डी के ही मॉडल हैं। इन स्मार्टफोन से उम्मीद की जा रही है कि ये बजट फोन हैं। जिनकी 10000 की रेंज हो सकती है।


इन दोनों की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पहले के फोन्स से हार्डवेयर के मामले में मिलता-जुलता बताया जा रहा है। दोनों में 5.5 इंच की डिस्पले, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज बताई जा रही है। 



हाल ही में लॉन्च हुआ नोट 5 में 2.5डी कर्वड ग्लास के साथ 5.5 इंच फुल एचडी आइपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। नोट 5 में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी से लैस है। 


 इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से एक्सटेंड किया जा सकता है। नोट 5 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी का रियर और 8 एमपी का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया है।