Showing posts with label chaina. Show all posts
Showing posts with label chaina. Show all posts

Thursday, 3 November 2016

BIG-NEWS: लेह में भारत-चीनी सेना में हुई झड़प, हालत तनावपूर्ण...पढ़े पूरी खबर...

नई दिल्ली ( 3 नवंबर ) : अरुणाचल मुद्दे पर भारत और चीन के बीच हालिया विवाद के बीच पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवानों और ITBP के बीच लेह जिले के डेमचोक इलाके में तनातनी की खबरें हैं। खबरों के मुताबिक दोनों देशों के जवानों के बीच लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (LAC)पर तनातनी हुई है। बुधवार दोपहर को PLA के जवान LAC पर भारतीय सीमा के करीब पहुंच गए और वापस जाने से इनकार कर दिया। खबरों के अनुसार इस क्षेत्र में कुछ असैनिक परियोजना चल रही है और चीन को इसपर आपत्ति है।


चीन सीमा से लगते उत्तराखंड के माना में पीएम नरेन्द्र मोदी का ITBP जवानों के साथ दिवाली मनाने के बाद यह तनातनी शुरू हुई है।

खबरों के मुताबिक PLA के जवान बुधवार की दोपहर को आए और LAC पर भारतीय सीमा के करीब मध्य रात्रि तक रुके। रात को जाने के बाद वे गुरुवार सुबह फिर आ गए। फिलहाल LAC पर दोनों देशों के जवान आमने-सामने हैं। गौरतलब है कि 2014 में चीनी सेना भारतीय सीमा के डेमचौक में अंदर तक घुस आई थी और इस इलाके में चल रहे सिंचाई परियोजना का विरोध किया था।


इस घुसपैठ के बारे में पूछने पर लेह के डेप्युटी कमिश्नर प्रसन्ना रामास्वामी जी ने कोई टिप्पणी नहीं की। इस साल अप्रैल में डेमचोक गांव के निवासियों ने चीन के इस इलाके में लगातार हस्तक्षेप का समाधान करने की मांग की थी। इस बीच ITBP, चीनी सेना के साथ फ्लैग मीटिंग करने वाली है। गौरतलब है कि भारत की चीन के साथ जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश के बीच 4000 किलोमीटर की सीमा लगती है। दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दे पर काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।