Saturday, 15 October 2016

BREAKING: भारत उलटी गनती शुरू कर दे , 1 घंटे में तबाह कर देंगे : पाक सेना

 PAKISTAN की ARMY ने कहा कि वह INDIA के किसी भी ‘दुस्साहस’ का माकूल जवाब देगी और साथ ही उसने POK में सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को अफवाह करार दिया।


सेना प्रमुख राहील शरीफ की अध्यक्षता में कल हुई कोर कमांडर बैठक में पाकिस्तानी सेना ने भारत के रूख को कश्मीर से ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया। पाक सैन्य अधिकारीयों ने कहा कि हम भारत को 1 घंटे में तबाह कर सकते है

सेना ने एक बयान में कहा कि भारत की ओर से कश्मीर से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए अफवाह वाले सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किया गया। इसे खारिज करते हुए इस बैठक में संकल्प लिया गया कि दुस्साहस और गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई के किसी भी प्रयास का माकूल जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तानी सेना की ओर से यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब 2 सप्ताह पहले भारत ने कहा था कि उसने 28 सितंबर की देर रात पीओके में लक्षित हमले कर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। बता दें कि इसे लेकर दोनों देशों में तनाव है और एलओसी पर सेना की हलचल भी बढ़ गई है। पाकिस्तान लगातार सर्जिकल स्ट्राइक की बात को नकार रहा है।

SOURCE BY LIVEINDIA


No comments:

Post a Comment