Friday, 28 October 2016

BIG-NEWS: मुस्लिम से शादी कर फ़रज़ाना ख़ान बन गईं उर्मिला मातोंडकर...पढ़े पूरी खबर..

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संचालक मोहन भागवत की भतीजी और बॉलिवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कश्मीरी बिज़नसमैन मोहसिन अख़्तर मीर से शादी करके फ़रज़ाना ख़ान बन गई हैं।

भई ऐसा हम नहीं कह रहे, फ़ेसबुक पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा यह पोस्ट ऐसा दावा कर रहा है।

इस तरह के कई पोस्ट इन दिनों ख़ूब शेयर हो रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि उर्मिला मातोंडकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भतीजी हैं जो बिज़नसमैन और मॉडल रहे मोहसिन अख़्तर से शादी कर फ़रज़ाना ख़ान, यानी मुस्लिम हो गई हैं।


इस दावे को कई मुस्लिम सच मानकर शेयर कर रहे हैं। उन्हें इस बात की भी ध्यान नहीं कि पोस्ट में लव जिहादका ज़िक्र है जिसे हिन्दू लड़कियों से शादी कर उन्हें मुसलमान बनाने की साज़िशके रूप में देखा जाता रहा है। हम उन्हें बता दें कि उर्मिला और मोहसिन की शादी पहले हिन्दू रीति-रिवाज़ों से हुई है। ख़बर के मुताबिक़ मुस्लिम रिवाज़ के तहत बाद में निकाह भी होना था। यह दो लोगों की आपसी रज़ामंदी से ख़ुशी-ख़ुशी शादी करने का मामला है, ना कि धर्मांतरण का। देखें,

No comments:

Post a Comment