शहीद पर की गई टिप्पणी के लिए अब प्रायश्चित करना चाहते हैं ओम पुरी
ओम पुरी अपनी टिप्पणी के लिए माफी पहले ही मांग चुके हैं। शुक्रवार को जब इस मसले पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं है, इसका प्रायश्चित मैं एक कंस्ट्रक्टिव तरीके से करूंगा, मैं अपनी सजा भुगतूंगा।
हालांकि, ओम पुरी ने यह साफ नहीं किया कि वह प्रायश्चित कैसे करेंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ओम पुरी ने कहा वह खुद शहीदों के परिवार वालों के पास जाकर उनसे माफी मांगेंगे और सजा दिए जाने की बात कहेंगे। ओम पुरी ने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है, मैं अपने लिए माफी नहीं, सजा मांग रहा हूं।
बता दें कि ओम पुरी ने सोमवार को एक टीवी डिबेट के दौरान शहीद सैनिक पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। यह टीवी डिबेट बॉलिवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के मसले पर थी। लाइव डिबेट के दौरान ओम पुरी ने शहीद जवान नितिन कुमार पर कहा था कि उनसे (नितिन कुमार) किसने कहा था कि वह इंडियन आर्मी जॉइन करें। उनसे किसने कहा कि वह हथियार उठाएं?
ओम पुरी के इस बयान के बाद बॉलिवुड के भीतर भी उनका विरोध होना शुरू हो गया था। अनुपम खेर ने भी इस मसले पर ट्वीट कर कहा था कि ओम पुरी जी मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं लेकिन सैनिकों के बारे में आपकी बात सुनकर दुख हुआ।

No comments:
Post a Comment