नई दिल्ली : पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार की देर रात आतंकी हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 60 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हुई है। कई जख्मी हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इसी बीच शाहरुख़ खान ने हमले कि निंदा कि है, पहले भी शाहरुख़ खान ने पेशेवर हमले पर पाकिस्तान को 45 करोड़ रूपये कि सहायता दी थी...
कहा जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी भी मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया इसमें से एक आतंकी ने सुसाइड जैकेट भी पहन रखी थी।
आपको बता दे कि आतंकियों ने क्वेटा की सरयाब रोड पर मौजूद ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में रात 10 बजे हमला बोला। जिस वक्त हमला हुआ कैम्पस में करीब 500 पुलिस कैडेट्स थे। आतंकियों के कैम्पस में घुसने के बाद कम से कम 5 धमाकों की आवाज सुनी गई।

No comments:
Post a Comment